Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, भाजपा ने इस वर्ग से राष्ट्रपति बनाया- विष्णुदत्त शर्मा

बडवानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल मंगलवार को खंडवा से प्रारम्भ हुई जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने दोंदवाड़ा-मोयदा, मोयदा-खड़ीखम, तलाव, निवाली में जनता का आशीर्वाद लेकर रथ सभाओं और जनसभाओं को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की जनता से अपील की। बडवानी जिले विधानसभाओं के गाँव में जन आशीर्वाद यात्रा के पहुंचने पर जगह- जगह आदिवासी बंधुओं ने परम्परागत तरीके से स्वागत किया। यात्रा के दौरान पानसेमल में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए। पानसेमल में केन्द्रीय मंत्री ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा और केन्द्रीय राज्यमंत्री पटेल ने सभा को संबोधित किया।
पलसूद बस स्टैंड चौराहे पर विष्णुदत्त शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। कांग्रेस ने दशकों तक देश पर राज किया लेकिन कभी आदिवासी भाई-बहनों की चिंता नहीं की। मुझे गर्व है कहने में कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया। कांग्रेस ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, यहां तक की देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले जनजातीय महानायकों के योगदान को भुला दिया था। भाजपा सरकार जनजातीय नायकों को सम्मान देकर उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बना रही है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस ने केवल राज किया है विकास की चिंता नहीं। लेकिन अब केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में भाजपा की सरकार ने ऐसी योजनाएं बनाकर लागू की है कि गरीबों को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सही मायनों में आदिवासियों की हितैषी हैं, इसका एक उदाहरण इसी बात से लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी समाज की बहन को देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो वैक्सीन का भी विरोध किया था। कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने जो योजना बना कर काम किया और हर घर- हर गरीब को जो मदद दी है वह एक दुनिया के लिए एक बड़ा उदाहरण है। इसलिए आपके आशीर्वाद से देश और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार और भाजपा का विधायक चाहिए।
सभा में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए आदिवासी समाज ने सबसे ज्यादा कुर्बानी दी है जिसे कांग्रेस ने भुला दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने सभी आदिवासी शहीदों को सम्मान देना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं और किसान की क्या समस्या होती है यह अच्छे से जानता हूं। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। यहां तक की पीने के पानी के लिए भी ग्रामीणों को कई-कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था लेकिन अब नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में भाजपा की सरकार हर घर में नल से जल पहुंचा रही हैं। आदिवासी समाज ईमानदार और स्वाभिमानी है वह मेहनत करके खाता और कमाता है। उसके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा भाजपा सरकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां के कांग्रेस विधायक ने इस क्षेत्र के विकास कार्य को रोका है लेकिन अब विकास नहीं रुकेगा बस आप भाजपा विधायक बना कर भोपाल भेजे, इस क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी भाजपा की हैं।
सभा को मंत्री प्रेम पटेल, जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने भी संबोधित किया। मंच पर जयपाल सिंह चावड़ा, अन्तर सिंह आर्य, सुमेर सिंह सोलंकी, आदि मौजूद थे।

 

13 September, 2023

विदिशा में दर्दनाक हादसा खदान में दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में मातम
हादसा कैसे हुआ इसकी पुष्टि अबतक नहीं हो पायी है
आदि शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन में है वैश्वि क समस्याओं का हल : मुख्यमंत्री चौहान
मध्यप्रदेश परिव्रजन योजना पर करेगा कार्य, संतों को भी जोड़ेंगे
केसरिया झंडों से पट यात्रा मार्ग पर मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव ने रोड शो किया
यात्रा में देश भक्ति गानों पर नागरिक और कार्यकर्ता झूमे युवाओं की टोलियों ने भारत माता जय के नारे लगाए
वीरांगना रानी दुर्गावती की स्मृूति में बनेगा 100 करोड़ रूपये की लागत का भव्यं स्मागरक
अमर क्रांतिकारी राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को दोबारा बीमारू राज्य बनाने का कृत्य किया – सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ने कहा बारिश में भी आप देव तुल्य जनता यहाँ खड़ी, यहीं भाजपा को सच्चा आशीर्वाद