Hindi News Portal
भोपाल

भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले बदमाशों के घर पर बुलडोजर चला

भोपाल ,14 दिसंबर : राजधानी में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर उसकी हथेली काटने वाले बदमाशों के घर गुरुवार को बुलडोजर से गिरा दिए गए। आरोपियों पर यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गई है। इससे स्पष्ट हो गया कि अपराधियों के घरों पर नई सरकार में भी बुलडोजर चलता रहेगा। मप्र में मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद बदमाशों के घर बुलडोजर चलाने की पहली कार्रवाई है।
बता दें कि भोपाल में पांच दिसंबर को आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उफ बिल्लू, शाहरुख औश्र बिलाल ने साई बोर्ड के पास भाजपा नेता पर हमला किया था। इस दौरान आरोपियों ने उनकी हथेली भी काट दी थी। जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। वहीं सभी आरापियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
गुरुवार को कोलार एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस का अमला आरोपियों के घर पहुंचा और आरोपियों के तीन मकान गिरा दिए। बता दें कि देवेंद्र सिंह अरेरा मंडल में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के महामंत्री हैं। इन पर हमला होने के बाद नौ दिन बाद आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया है।
अतिक्रमण अधिकारी प्रतीक गर्ग और हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों ने बिना भवन अनुज्ञा के घर बनाया था। वहीं जिस जमीन पर बना था, उसके दस्तावेज भी इनके पास नहीं थे। जिसके कारण गुरुवार को इनका घर गिराने की कार्रवाई की गई। हांलाकि बदमाशों के स्वजनों को पहले ही कार्रवाई की जानकारी दी गई थी। जिससे स्वजन पहले ही घर खाली कर चुके थे।
निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोडऩे की कार्रवाई की। अतिक्रमण को हटाने में डेढ़ घंटे लगे।

14 December, 2023

प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार, सेना व सनातन के अपमान पर सबक सिखाएगी जनता ; विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तलेन में कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसंपर्क कर लाभार्थियों से संपर्क किया
पटवारी ने इमरती देवी ही नहीं बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया है ; मंत्री कृष्णा गौर
भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित
(भोपाल) 6 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की
6 देशों के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
मजदूर दिवस पर सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी फेडरेसन द्वारा पाँच श्रमिक नेताओं का सम्मान किया गया
शिकागो अमेरिका मे मजदूर क्रांति के दौरान शहीद हुए श्रमिकों को याद किया
बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की