Hindi News Portal
भोपाल

मंत्री-मंडल के सदस्य भगवान श्रीराम के दर्शन करने सपत्निक 4 मार्च को अयोध्या जाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : 03 मार्च ;मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 4 मार्च को कैबिनेट की बैठक के बाद मध्यप्रदेश मंत्री-मंडल के सभी सदस्य सपत्निक अयोध्या धाम भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। आज भगवान श्रीराम का अद्भुत मंदिर माँ सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लखनऊ प्रवास के बाद भोपाल लौटने पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ .यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थान और बाबा विश्वनाथ के पवित्रधाम से मैं आनंद से सराबोर होकर लौटा हूँ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्री-मंडल के सदस्यों ने मार्च माह में अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह हमारी भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है, हम सनातन संस्कृति को मानने वाले भी हैं। हमारी आस्था का केंद्र आज जब सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है, तो स्वाभाविक रूप से सबकी भावना भी जुड़ गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 फरवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति में अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा हुई। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने अवश्य जाने का आह्वान किया।

 

03 March, 2024

प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार, सेना व सनातन के अपमान पर सबक सिखाएगी जनता ; विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तलेन में कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसंपर्क कर लाभार्थियों से संपर्क किया
पटवारी ने इमरती देवी ही नहीं बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया है ; मंत्री कृष्णा गौर
भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित
(भोपाल) 6 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की
6 देशों के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
मजदूर दिवस पर सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी फेडरेसन द्वारा पाँच श्रमिक नेताओं का सम्मान किया गया
शिकागो अमेरिका मे मजदूर क्रांति के दौरान शहीद हुए श्रमिकों को याद किया
बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की