Hindi News Portal
धर्म

मध्य प्रदेश मै जमीन की खुदाई में 1 हजार साल पुरानी विष्णु भगवान की 9 मूर्तियां मिली

खरगोन 29 अप्रैल - मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सब को चौंका के रख दिया है। दरअसल, यहां खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की मूर्ति जमीन के नीचे से निकली है। जोकि करीब 1 हजार साल पुरानी है। यहां भवन के काम के लिए खुदाई की जा रही थी। इस दौरान एक के बाद एक 9 विष्णु भगवान की प्रतिमाएं निकली। ये सभी प्रतिमाएं भगवान विष्णु की अलग-अलग भाव भंगिमा में है। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, वे भगवान के दर्शन करने पहुंच गए। सनावद थाना क्षेत्र के कानापुर में प्रतिमाएं मिली हैं। दरअसल नर्मदा के दक्षिणी क्षेत्र के कानापुर गांव में में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। कॉलम के लिए जैसे ही जेसीबी से खुदाई शुरू की, अंदर से भगवान की 1 मूर्ति प्रकट हुई। इसके बाद मजदूरों ने और खुदाई करनी शुरू की तो 8 और मूर्तियां मिली। इसके बाद लोगों ने मूर्ति को मिट्टी से निकालकर पानी से धोया। उन्होंने सरपंच को इसकी जानकारी दो जिसके बाद पुलिस के माध्यम से पुरातत्व संग्रहालय को भी सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नर्मदा घाटी से सटे इस इलाके में कोई प्राचीन मंदिर रहा होगा। माना जा रहा है कि यहां और भी प्रतिमाएं हो सकती हैं।

 

29 April, 2024

चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन बंद, यात्रा पर जाने से पहले जरूर
रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में हो रहे थे।
यमुनोत्री धाम में एक और महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, यात्रा के दो दिनों में तीन मौतें
शनिवार 11 मई को भी यमुनोत्री धाम में एक ओर श्रद्धालु की मौत हो गई थी ।
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई
इस बार चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनाएगी।
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और बुधवार का दिन है।