Hindi News Portal
राजनीति

सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं-भारतवासियों को गाली देने जैसा

मंडी,08 मई ; सैम पित्रोदा की नस्लीय टिप्पणी को लेकर भाजपा हमलावर है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने पित्रोदा के बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी के अंकल हैं, जो इनके प्रिय और गुरू हैं। कांग्रेस की ये नीति रही है कि भारत और भारतीयों का, महिलाओं का, किसानों का, सैनिकों का हमेशा अपमान करना। ऐसे में सैम पित्रोदा का बयान भारतवासियों को गाली देने जैसा है। क्या आप सोच सकते हैं कि सैम पित्रोदा की इस घटिया सोच का क्या आधार है। हमारे देश में चाहे कृष्ण हों या राम या श्याम, उन्हें श्याम वर्ण कहा जाता है। इसका मतलब होता है कि जो काले रंग से भी काला होता है, उसे श्याम कहा जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे घर में आज भी कोई बच्चा पैदा होता है, जिसका रंग काला होता है, तो, उसका नाम श्याम रखा जाता है। द्रौपदी का रंग काला था, इसलिए कृष्ण ने उन्हें अपना नाम दिया था। वो भी उसे कृष्णा ही कहते थे। हम अफ्रीकन की तरह नहीं, अपने पूर्वेजों की तरह लगते हैं।
दरअसल, सैम पित्रोदा ने भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तर भारत के लोग तो गोरे जैसे नजर आते हैं, जबकि, पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकन जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं।

 

08 May, 2024

ये लोग न भगवान श्रीराम को, न श्रीकृष्ण को, न गीता को, न गाय को मानते हैं, लेकिन वोट लेने आ जाते हैं : डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने युपी के गाजीपुर व बलिया जनसभाओं को संबोधित किया
कैन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोला वे तुष्टिकरण की राजनीति करते है
इस बार नरेंद्र मोदी 400 से बहुत आगे निकल रहे हैं।
सपा मुखिया ने वोटबैंक की खातिर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं दी , माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ा : पीएम मोदी
कल्याण सिंह जी रामभक्त थे, उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दिया था
कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना बंद करेगी : मल्लिकार्जुन खड़गे
अग्निवीर योजना सेना में भर्ती के लिए लाई गई है।
केंद्र में तीसरी बार बनने वाली सरकार कृष्ण जन्मभूमि में मंदिर की राह प्रशस्त करेगी : मोहन यादव
2014 में वोट दिया तो आतंकवाद का सफाया हुआ, 2019 में वोट दिया तो धारा 370 हटी, राममंदिर बना, अब बारी श्रीकृष्ण की है