Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी

भोपाल, 02 मई :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री नरेंद्र सलूजा का बुधवार को इंदौर में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने शुक्रवार को इंदौर स्थित उनके निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश सगंठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने नरेंद्र सलूजा के निधन पर शोक व्यक्त किया। नरेंद्र सलूजा की अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे उनके निज निवास 195, रानीबाग मुख्य इंदौर से रीजनल पार्क मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। नरेंद्र सलूजा को उनके पुत्र मीत सलूजा ने मुखाग्नि दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेंद्र सलूजा के निज निवास 195, रानीबाग मुख्य इंदौर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र सलूजा का असामयिक निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे। पार्टी ने एक होनहार व्यक्ति को खो दिया है यह दुखद है। मैं भगवान महाकाल से कामना करता हूं कि सलूजा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
श्री सलूजा का हमारे बीच से जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति-श्री विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने श्री नरेंद्र सलूजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा नरेंद्र सलूजा का असमय निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है। पार्टी ने एक अच्छे वक्ता को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
नरेंद्र सलूजा की अंतिम यात्रा शुक्रवार को प्रातः 11 बजे निज निवास 195, रानीबाग मुख्य इंदौर से रीजनल पार्क पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकारगण, समाजजन व इंदौर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

03 May, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न