Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

पर्यटन की असीम संभावनाओं से रोजगार को जोड़ा जाएगा : मुख्यमंत्री

भोपाल : शुक्रवार, प्रदेश में उपलब्ध पर्यटन की असीम संभावना है इसे रोजगार से जोड़ा जाएगा यह बात मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है । उन्होने आगे कहा कि हम ऐसी रणनीति बना रहे हैं, जिससे पर्यटन स्थल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आकर्षण के केन्द्र बनें और लोगों को व्यापक पैमाने पर रोजगार उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री आज खण्डवा जिले में इंदिरा सागर बांध स्थित हनुवंतिया पर्यटन स्थल में चौथे जल महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर हनुवंतिया जलाशय में मोटर बोट क्रूज को हरी झंडी दिखाई और 72 करोड़ लागत के 35 निर्माण कार्यों की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोरंजन की दृष्टि से पर्यटन क्षेत्र सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में विश्व-स्तर के पर्यटन स्थल हैं। बड़ी संख्या में जल और वन संपदा है। जरूरत है कि हम अपनी इस संपदा को आर्थिक और रोजगार की दृष्टि से विकसित करें। उन्होंने कहा इससे प्रदेश के नागरिकों की आय में वृद्धि करने के साथ ही उनके जीवन-स्तर में भी सुधार ला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुवंतिया जैसे अन्य पर्यटन स्थलों का भी सुनियोजित विकास किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ करके हमने किसानों की उन्नति के नए रास्ते बनाए हैं। दूसरे चरण में चालू खाते वाले किसानों की ऋण माफी की प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बढ़ते हुए कृषि उत्पादन का उचित मूल्य किसानों को दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार वचनबद्ध है।

पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू, मोहनखेड़ा और सिंगाजी को मिलाकर एक टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मांडू में आदिवासी संस्कृति, परम्परायें और उनके खान-पान से पर्यटकों को परिचित कराने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक और ट्राइबल टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पिछले दिनों उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के लिए 300 करोड़ और ओंकारेश्वर के लिये 156 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृत करने का ऐतिहासिक कार्य किया।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ओंकारेश्वर परियोजना स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव और विधायक नारायण पटेल भी उपस्थित थे |
हनुवंतिया में शुरु हुआ जल महोत्सव एक माह तक चलेगा। इंदिरा सागर बांध एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मानव निर्मित जलाशय है।

 

 

03 January, 2020

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न