Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

सरकार ने फसल ऋण माफ कर किसानों के चेहरे पर खुशियाँ लायी ;जयवर्द्धन सिंह

भोपाल : शनिवार, आगर-मालवा के ग्राम सिंगावद, चाचाखेड़ी, रायपुरिया, तिवाड़िया, पालड़ा सहित अन्य ग्रामों में ग्रामीणों से रू-ब-रू चर्चा करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने अपने प्रभार के जिले मे शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने फसल ऋण माफ कर किसानों के चेहरे पर खुशियाँ लाने का काम किया है।
सिंह ने कहा कि सरकार ने आगर-मालवा जिले के किसानों का लगभग 400 करोड़ रुपये का फसल ऋण माफ किया है। उन्होंने कहा कि 615 करोड़ की लागत की हर घर नल-जल योजना का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इससे जिले के 480 गाँवों में नल के माध्यम से पानी मिलेगा।
मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन 300 से बढ़ाकर 600 रुपये की गई है और जल्द ही इसे 1000 रुपये किया जायेगा। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

07 March, 2020

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न