Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

कमलनाथ ने बड़ी हुई पेट्रोल और डीजल कीमतों पर कहा की भाजपा है तो मुमकिन है

भोपाल: देश भर में एक और कोरोना की मार और देश भर
में पिछले कई दिनों से रोजाना बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में निरंतर वृध्दि हो रही है | जिसको लेकर कांग्रेस केन्द्र और राज्य सरकार एक दूसरे पर हमला बोल रही है ।
वही कांग्रेस विरोध स्वरुप सडक़ पर उतर आई है और साइकिल रैली और धरना प्रदर्शन दे रही है। मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ भी सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।

कमलनाथ ट्वीट कर शिवराज सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पूरे में देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में मिल रहा है। देश में सबसे महँगे डीज़ल वाले राज्यों में भी मप्र तीसरे नंबर पर है। इंदौर में भी डीजल की कीमत देश में तीसरे स्थान पर है जबकि पेट्रोल इंदौर में देश में दूसरे स्थान पर महंगा मिल रहा है। भाजपा है तो सब मुमकिन है।

• मध्यप्रदेश देश के सबसे महँगे डीज़ल वाले राज्यों में देश में तीसरे स्थान पर ...

• प्रदेश का इंदौर शहर सबसे महँगे डीज़ल को लेकर देश में तीसरे स्थान पर ....

• प्रदेश का इंदौर देश के सबसे महँगे पेट्रोल वाले शहरों में देश में दूसरे स्थान पर ....

भाजपा है तो सब मुमकिन है...
3/3

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 26, 2020
कमलनाथ ने आगे कहा कि आज 20 वें दिन भी पेट्रोल- डीज़ल की क़ीमत में वृद्धि से आम आदमी की कमर टूट गई है |

 

 

27 June, 2020

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न