Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाएं : मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल : रविवार, गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के ग्राम लिधौरा में पौधरोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाएं।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने पौधरोपण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पौधरोपण से हमारी आने वाली पीढ़ियों को निश्चित ही स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और वृक्षों से ही अच्छी बारिश होती है जिससे कि हमारी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है, इसलिए हम सभी को चाहिए कि हम न केवल पौधरोपण करें बल्कि उनकी सुरक्षा का दायित्व भी लें। इस अवसर पर मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों से खुली चर्चा करते हुए उनकी समस्यायें भी सुनी और जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री का वितरण भी किया। ग्राम लिधौरा में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासियो ने भी पौधें रोपे।

 

 

 

29 June, 2020

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न