Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

मंत्री डॉ. मिश्रा ने सम्बल योजना के कार्ड किये वितरित

भोपाल : शनिवार, गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के ग्राम झड़िया, कुम्हेड़ी और नगर की हीरानगर कॉलोनी में लोगों से मुलाकात की। उनके हालचाल जानें। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभपत्र वितरित कर पौधे भी रोपे। वृक्षारोपण किया। मंत्री डॉ. मिश्रा का आमजनों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्राम झड़िया और ग्राम कुम्हेड़ी में 13 - 13 प्रवासी मजदूरों को संबल योजना के पंजीयन प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने झड़िया के जगदीश अहिरवार और जर्दू खान को भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना अंतर्गत उनकी पुत्रियों के विवाह के लिए 51-51 हजार रूपये के स्वीकृति आदेश प्रदान किए। उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए खरीफ फसल की बोनी के संबंध में जानकारी भी ली। किसानों के खेत की सुरक्षा के लिये खेत की मेढ़ पर पौधे रोपने का संदेश दिया। साथ ही विभिन्न प्रजाति के पौधे भी किसानों को वितरित किये।

मंत्री डॉ. मिश्रा का आम जनता द्वारा जगह-जगह केलों से तौल कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र बुधौलिया, योगेश सक्सेना, और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 फ़ाइल फोटो

04 July, 2020

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न