भोपाल : रविवार, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ने प्रदेशवासियों को रक्षा-बंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं ।
राज्यपाल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व सामाजिक एकता, स्नेह और आत्मीयता का अनूठा पर्व है। रक्षा सूत्र का बंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। पारिवारिक समरसता की प्रेरणा देता है। यह पर्व देश में सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत बनाता हैं।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुऐ अपने संदेश में कहा है कि कोरोना के दौर में रक्षाबंधन पर्व भी सावधानी से मनाने की आवश्यकता है। मेरी सभी बहनें स्वस्थ, प्रसन्न एवं सुखी रहें।