Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मै मादा हाथी की सूँड़ ऊपर से गुजर रही 11 के.व्ही. लाइन के तारों को छूने से मौत

भोपाल : शनिवार, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पनपथा परिक्षेत्र की गंगीताल बीट के अंतर्गत निर्मित तालाब की मेड़ से गुजर रही एक मादा हाथी की 11 केबी विद्युत लाइन के सम्पर्क में आ जाने के कारण करंट से मृत्यु हो गई है।
बांधवगढ़ रिजर्व के क्षेत्र संचालक बिन्सेट रहीम ने बताया कि तकरीबन 15-20 हाथियों का एक दल 28 अगस्त की रात से गंगीताल गाँव के समीप से वन क्षेत्र में जा रहा था। हाथी दल की मॉनीटरिंग के लिये बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व दल भी पीछे था। रात्रि लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच हाथियों का दल कक्ष क्रमांक 433 में निर्मित तालाब से गुजरा। इसी दौरान एक मादा हाथी मेड़ पर चढ़कर जाने का प्रयास करने लगी। मेड़ पार करते समय मादा हाथी की सूँड़ ऊपर से गुजर रही 11 के.व्ही. लाइन के तारों को छू गई।
रहीम ने बताया कि हाथी अनुश्रवण दल द्वारा मौके पर जाकर देखा तो मादा हाथी की साँस चल रही थी परंतु कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। कर्मचारियों के दल ने तुरंत परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा को सूचित किया, जो रात को ही मौके पर पहुंचे और मौका निरीक्षण के बाद उसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

क्षेत्र संचालक ने अन्य अधिकारी और टाईगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ. नितिन गुप्ता के साथ शनिवार सुबह घटना स्थल पर पहुँचकर अपने समक्ष मादा हाथी का पोस्ट मार्टम करवा कर अवयवो के सैंपल सील करवाकर गए। पोस्टमार्टम के बाद मादा हाथी के शव को निर्धारित औपचारिकताओं की पूर्ति कर जेसीबी से गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें नमक और चूना डालकर गढ़वाया गया। इसकी सूचना भी मुख्य वन प्राणी अभिरक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

 


फाइल फोटो

 

29 August, 2020

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न