Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

इंदौर में आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय कार्गो हब का लोकार्पण ,एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त भूमि देंगे: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार ज़रूरी है। इसका विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा। इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी को 22 एकड़ ज़मीन दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश, देश में भविष्य का लॉजिस्टिक हब है। देश के मध्य में होने के कारण हमारा प्रदेश संभावनाओं से परिपूर्ण है। इंदौर कार्गो हब प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्दौर एयरपोर्ट से 20 किलोमीटर की परिधि में लॉजिस्टिक हब विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विदेश जाने वाले एक पार्सल को प्रतीकात्मक रूप से भेज कर आज से अंतर्राष्ट्रीय कार्गो की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में बेटियों के पांव पखारे और कन्याओं के पैर पूजे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो  टर्मिनल का लोकार्पण किया

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इन्दौर सपनों का शहर है। यह मध्य प्रदेश ही नहीं, देश का तेज़ी से बढ़ता हुआ शहर है। यहाँ का सेवा भाव और संस्कार अद्भुत हैं। आज इंदौर को अंतर्राष्ट्रीय कार्गो के रूप में एक बड़ी सौग़ात मिली है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय कार्गो हब में लोकार्पण कार्यक्रम की शुरूआत में कन्याओं के पैर पूजे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में क़ानून विरुद्ध काम करने वालों को सख़्त सजा दिलायी जाएगी ड्रग्स माफ़िया हो चाहे भू माफ़िया मध्य प्रदेश में उन्हें पनाह नहीं मिलेगी। हम इन्हें मध्य प्रदेश के धरती पर दिखने नहीं देंगे यह हमारा संकल्प है। चौहान ने गत दिवस इनडोर में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़े जाने पर स्थानीय प्रशासन को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने किसान वर्ग से आह्वान किया कि अब वे वैश्विक गुणवत्ता के अनुरूप उत्पादन करें। इन्दौर से अब अंतरराष्ट्रीय निर्यात की सुविधा से मिल गई है।

क्षेत्रीय सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि केंद्र सरकार से इंदौर एयरपोर्ट को हर संभव सुविधा और मदद मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इंदौर एयरपोर्ट में यात्रियों की निरंतर बढ़ती संख्या को देखते हुए यहाँ एक नए भवन की आवश्यकता से अवगत करवाया।

कार्यक्रम को केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी वीडियो कांफ्रेंस द्वारा संबोधित किया और इन्दौर को इस नई सुविधा के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, विधायक आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हार्डिया एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

 

 

06 January, 2021

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न