Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति का जबलपुर पहुँचने पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया

भोपाल : शनिवार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज जबलपुर के डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर भारतीय वायुसेना के विमान से शनिवार की सुबह 9.40 बजे डुमना पहुँचे थे। विमानतल पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति की अगवानी की एवं उनका आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का डुमना विमानतल पर स्वागत करने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति मोहम्मद रफीक, प्रदेश के आयुष एवं जलसंसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर प्रिंसिपल बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ग्वालियर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय इंदौर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश सुजॉय पाल, सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, लखन घनघोरिया एवं इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, aadi उपस्थित थे। राष्ट्रपति कोविन्द ने सभी से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रपति डुमना विमानतल से सीधे सर्किट हाउस के लिये रवाना हुए।
दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुँचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सर्किट हाउस में म.प्र. सशस्त्र पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

06 March, 2021

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न