Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

सभी की नाराजगी सुनने और सहन करने के लिए मैं तो हूँ : राज्यमंत्री यादव

भोपाल : कोरोना संक्रमण के इस काल में आम नागरिक की परेशानी और स्वास्थ्य को लेकर चिंतायें अधिक हैं। चिकित्सालय में आने वाले रोगी अथवा उनके परिजन यही चाहेंगे कि उन्हें तत्काल उपचार की सुविधा मिल जाय। थोड़ी भी देर होने पर उनकी नाराजगी स्वभाविक है। हमें नाराजगी सहन करने की आदत डालना चाहिए क्योंकि यह संकट की घड़ी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री एवं कोविड-19 के अशोकनगर जिला प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने चंदेरी सिविल अस्पताल के चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को उक्ताशय की समझाइश देते हुए कहा कि सभी की नाराजगी सुनने और सहन करने के लिए मैं तो हूँ। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में प्रतिदिन आकर चिकित्सक और रोगियों से इसी लिए मिलता हूँ ताकि किसी भी प्रकार की कठिनाई को दूर किया जा सकें।
राज्यमंत्री यादव ने सिविल अस्पताल को कोरोना गाइडलाइन और भर्ती रोगियों की सुविधा व संख्या के अनुसार समय-समय पर सेनेटाइज किए जाने के निर्देश दिए।
चंदेरी सिविल अस्पताल में आऊटसोसिंग से कार्य कर रहे पाँच कर्मचारियों ने राज्यमंत्री को बताया कि उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। राज्यमंत्री ने उपस्थित 3 कर्मचारियों को तत्काल 3-3 हजार रूपये देते हुए कहा कि कोरोना काल में निजी तौर पर वे प्रत्येक कर्मचारी को हर माह 5-5 हजार रूपये की आर्थिक मदद देते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल को भी सिविल अस्पताल मुंगावली में कार्यरत 10 कर्मचारियों द्वारा वेतन नहीं मिलने की जानकारी दिए जाने पर राज्यमंत्री ने उन सभी को 5-5 हजार रूपये मासिक रूप से दिए जाने का आश्वासन दिया और उन सभी 10 कर्मचारीयों को 5-5 हजार रूपये नगद राशि प्रदान की ।

 

 

06 May, 2021

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न