Hindi News Portal
11 May, 2025
मध्यप्रदेश

जनजातीय नायकों ने स्वतंत्रता संग्राम में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उनके गौरव को पुन: स्थापित करना है : मुख्यमंत्री

भोपाल ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किला वार्ड मंडला में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन के अवसर पर जनजातीय अमर शहीदों राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में जनजातियों का वैभवशाली एवं गौरवशाली इतिहास रहां है। राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का स्मरण करते हुए कहा की स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों नेअत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारी जनजातियों के गौरव को अंग्रेजों ने समाप्त करने के सारे प्रयास किये। हम इसे पुन: स्थापित कर रहे हैं।
50 लाख रूपए की लागत से उनकी प्रतिमा स्थापना का कार्य किया जाएगा |

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गोंडवाना राजवंश के राजा शंकर शाह एवं उनके पुत्र रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों के विरूद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया था। उन्होंने जबलपुर स्थित ब्रिटिश सेना को विद्रोह करने के लिए प्रेरित किया था। 18 सितम्बर 1857 को रघुनाथ शाह अपने पिता शंकर शाह के साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह, राज्यसभा सांसद संपतिया उईके और विधायक देव सिंह सैयाम उपस्थित थे।

22 November, 2021

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ
सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़
राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम : 2025 को संबोधित किया
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी
सलूजा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ; मुख्यमंत्री
भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न