Hindi News Portal
09 May, 2025
अपराध

विवाह में रौब झाडऩे के लिए गोलियां चलने से, एक बालिका की मौत दो महिलाएं घायल

शिवपुरी , मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में विवाह समारोह के दौरान बारातियों ने रौब झाडऩे के लिए गोलियां चलायीं, जिससे एक बालिका की मृत्यु हो गयी और दो महिलाएं घायल हो गयीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात की इस घटना में बारातियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में तीन वर्षीय बालिका सलोनी की मृत्यु हो गयी और रूबी यादव समेत दो महिलाएं घायल हो गयीं, जिन्हें यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने कहा कि ग्राम पाली से ग्राम बमरा में कल रात कैमर यादव नाम के व्यक्ति की पुत्री की शादी थी। बाराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे थे, तभी उनमें से कुछ लोगों ने हवा में गोलियां चलायीं। इसके छर्रें एक बालिका और दो महिलाओं को लगे। बालिका को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गयी है। बारातियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

04 May, 2022

लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग केस में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम कॉलेज और क्लब-90 पहुंची
छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों जांच की।
हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर
आरोपी को शहर के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध धारा-163 के तहत कार्यवाही की जाएगी- हरिनारायणचारी मिश्र
ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी
महंगे शौक के लिए बने लुटेरे का गेंग पकडया गिरफ्तार दो सदस्य फरार हैं,
गोविंदपुरा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में मोबाइल झपटने की घटनाएं बढ़ गई थीं।
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी का घर में मिला शव, पत्नी पर हत्या की आशंका
पत्नी और बेटी घर के लिविंग रूम में थीं।