Hindi News Portal
09 May, 2025
लाइफस्टाइल

तमंचे वाली दुल्हनियां : शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने दरवाजे पर तमंचे से किया फायर

आगरा ,20 मई; शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन का स्वागत सत्कार आपने तो कई बार देखा होगा, लेकिन यूपी के आगरा में जिस तरह से दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची और फिर उसने यहां जो किया, उसे देखकर लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। दुल्हन के साथ उसका पति भी साथ में ही था। ससुराल की चौखट पर दुल्हन की इस हरकत पर उसके पति ने भी साथ दिया। दरअसल एक नई-नवेली दुल्हन शादी के बाद विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी। जैसे ही दुल्हन ससुराल की चौखट पर पहुंची तो उसके पति ने अपनी पत्नी से तमंचा चलवाया। दुल्हन ने भी तमंचा हाथ में लेकर शौक से दनादन फायरिंग की। इस बीच किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब कार्रवाई की बात कह रही है। मामला खंदौली के नाऊ सराय का है। जानकारी के अनुसार सोढ़ी नाम के युवक की तीन दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो प्रवेश से पहले दूल्हे ने अपनी पत्नी का घर में प्रवेश को यादगार बनाने के लिए उसने नया तरीका अपनाया। पति ने तमंचा मंगाया और नई नवेली दुल्हन के हाथ में थमा दिया। इसके बाद पति ने नई नवेली पत्नी से फायर करने को कहा, हालांकि पति ने फायरिंग के दौरान पत्नी का हाथ पकड़ रखा था। इसके बाद हवाई फायर किया। इसके बाद दुल्हन को घर में प्रवेश दिलाया गया। यहां घर की अन्य महिलाओं ने दुल्हन का रीति-रिवाज के अनुसार उसका प्रवेश कराया।

20 May, 2022

गर्लफेंड के साथ चाउमीन खा रहे ,बेटे को मां ने देखा तो सरेराह पिटाई कर दी
मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुची
दामाद के साथ भागी सास पकड़ी गई, बोली अब ये ही मेरा पति है ।
सास सपना ने कई खुलासे किए
महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म,दो की हालत गंभीर
दो बेटियां और दो बेटे हैं।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल चित्रकार शीतल गुप्ता ने शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेट कर उनका चित्र किया
भारत के गृहमंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को उनके चित्र भेंट किए
तुमको हमारी उमर लग जाए... कार्तिकेय की शादी में पापा शिवराज और मां साधना ने डांस किया
दोनों एक-दूसरे के लिए पुराने-सदाबहार गाने पर झुमते हुए नजर आये