Hindi News Portal
09 May, 2025
अपराध

इश्कबाज कांस्टेबल : दुल्हन को एनवक्त पर दिया धोखा, सात फेरों से पहले प्रेमिका के साथ भागा

बैतूल , ;मध्य प्रदेश पुलिस का एक कांस्टेबल अपनी दुल्हन को छोड़कर प्रेमिका के साथ भाग गया। दुल्हन और उसके परिजन दूल्हे का इंतजार करते रहे, मगर एनवक्त पर धोखा दे गया। मामला छिंदवाड़ा का है। दुल्हन ने पुलिस थाने में कांस्टेबल दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
दूल्हा भैंसदेही में पदस्थ कांन्स्टेबल सोनू चलतिया छिंदवाड़ा के रावणवाड़ा थाना इलाके के छिंदा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी छिंदवाड़ा के ही काराबोह में रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। कांस्टेबल सोनू की शादी 22 मई को होनी थी। लड़कीवालों के यहां घरातियों का खाना शुरू हो चुका था। दुल्हन सज-धजकर कमरे में बैठी थी। सभी बारात आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन देर रात तक बारात दरवाजे पर नहीं आई।
देहात थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि कॉन्स्टेबल सोनू का बैतूल में ही किसी लड़की के साथ अफेयर था। दोनों 1 साल से रिलेशन में थे। 22 मई को उसकी प्रेमिका को कांस्टेबल की शादी का पता लग गया। इस पर उसने थाने में इसकी शिकायत की तो कांस्टेबल शादी का प्लान बदलकर गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया। इधर, 22 मई को दुल्हन के पिता ने कांस्टेबल दूल्हे के घर फोर करके बारात नहीं आने की वजह पूछी तो जवाब मिला कि हम बारात लेकर नहीं आ सकते। दुल्हन दूसरे दिन परिजन के साथ देहात थाने पहुंची और लड़केवालों के खिलाफ शिकायत की। जिस दुल्हन को कॉन्स्टेबल ने धोखा दिया। उसकी शादी उसके मामा-मामी करा रहे थे। लाखों रुपए खर्च कर अपनी भांजी को विदा करने की तैयारी कर रहे थे।

25 May, 2022

लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग केस में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम कॉलेज और क्लब-90 पहुंची
छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों जांच की।
हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर
आरोपी को शहर के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध धारा-163 के तहत कार्यवाही की जाएगी- हरिनारायणचारी मिश्र
ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी
महंगे शौक के लिए बने लुटेरे का गेंग पकडया गिरफ्तार दो सदस्य फरार हैं,
गोविंदपुरा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में मोबाइल झपटने की घटनाएं बढ़ गई थीं।
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी का घर में मिला शव, पत्नी पर हत्या की आशंका
पत्नी और बेटी घर के लिविंग रूम में थीं।