Hindi News Portal
09 May, 2025
अपराध

गोवा में विदेशी महिला से बलात्कार , वारदात,आरामबोल बीच पर हुई आरोपी गिरफ्तार

गोवा में ब्रिटिश महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना नॉर्थ गोवा में समुद्र के किनारे आरामबोल बीच की बताई जा रही है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 32 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय निवासी आरोपी जोएल विंसेंट डिसूजा ने 2 जून को समुद्र के किनारे आराम कर रही ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया। अपने पति के साथ गोवा घूमने आई पीड़ित महिला ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिसंबर 2018 में भी ब्रिटिश महिला के साथ हुआ रेप
इससे पहले 2018 में दिसंबर के महीने में ब्रिटिश महिला के साथ कथित बलात्कार करने का मामला सामने आया था। 48 साल की महिला गोवा में छुट्टियां मनाने आई थी। महिला कानकोन स्टेशन से पालोलम बीच की तरफ पैदल जा रही थी, तभी सुबह करीब 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका पीछा किया और उसे पकड़कर रास्ते किनारे ले गया और उसके साथ रेप किया। यही नहीं ब्रिटिश महिला के साथ आरोपी ने लूटपाट भी की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
रेप से पहले महिला के आंखों पर किया गया था हमला
महिला 10 सालों से हर साल गोवा में छुट्टियां मनाने आती थी। जिस दिन रेप की घटना हुई उस दिन सुबह उसे कानकोन से थिविम स्टेशन जाना था, लेकिन उसकी ट्रेन लेट थी। इस वजह से महिला अपने होटल लौट रही थी। महिला द्वारा पुलिस को दिए स्टेटमेंट के अनुसार अज्ञात व्यक्ति उस महिला को जबरन खेतों में ले गया और उसके आंखों पर हमला किया। इस वजह से महिला कुछ समय तक कुछ नहीं देख पाई और तभी उसने उसके साथ रेप किया। इसके बाद महिला के पास जो सामान था उसे भी बदमाश लेकर फरार हो गया।

 

 

सौजन्य इन्डिया टीवी  

07 June, 2022

लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग केस में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम कॉलेज और क्लब-90 पहुंची
छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों जांच की।
हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर
आरोपी को शहर के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध धारा-163 के तहत कार्यवाही की जाएगी- हरिनारायणचारी मिश्र
ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी
महंगे शौक के लिए बने लुटेरे का गेंग पकडया गिरफ्तार दो सदस्य फरार हैं,
गोविंदपुरा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में मोबाइल झपटने की घटनाएं बढ़ गई थीं।
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी का घर में मिला शव, पत्नी पर हत्या की आशंका
पत्नी और बेटी घर के लिविंग रूम में थीं।