Hindi News Portal
अपराध

शर्मसार हुई मानवता, गटर में तैरते मिले बोतल में बंद 7 भ्रूण

बें

बेंगलुरू: कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुदालगी कस्बे में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है,शनिवार को एक नाले में 7 भ्रूण मिले हैं। इन भ्रूणों को बोतल में बंद कर नाले में फेंक दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) महेश कोनी ने बताया कि ये भ्रूण 5 महीने पुराने हैं। इन्हें लिंग पता करने के प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय लोगों को भ्रूण जिस स्थान पर मिले हैं, वो जगह जिले में बस स्टॉप के पास है। इनके मिलते ही लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत की। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर आई और वहां का निरीक्षण किया।

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉक्टर महेश कोनी ने मीडिया कर्मियों से कहा, ‘एक कनस्तर में सात भ्रूण मिले हैं। पांच महीने के भ्रूण में भ्रूण के लिंग का पता लगाने और हत्या करने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन को सूचना देने के तुरंत बाद अधिकारियों की टीम गठित कर जांच की जाएगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इन भ्रूण को एक अस्पताल में रखा गया था और जांच के लिए जिला कार्यात्मक विज्ञान केंद्र लाया गया है।’ इस मामले में पुलिस केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

इससे पहले बीते महीने ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश से भी सामने आई थी। यहां उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-71 स्थित एक होटल से छह माह का भ्रूण बरामद किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि एक महिला और पुरुष होटल के एक कमरे में दो दिन रुके थे और जब वे होटल से गए, तब वहां के कर्मचारियों को कमरे से भ्रूण मिला। अधिकारियों के मुताबिक, कमरा लेने के लिए जमा कराए गए आधार कार्ड के विवरण से महिला का पता लगा लिया गया है, जबकि पुरुष का आधार कार्ड फर्जी निकला है।

थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया था कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे और निगरानी प्रणाली की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। त्रिवेदी के मुताबिक, पुलिस को शक है कि महिला के साथ आया व्यक्ति चिकित्सक था और उसने होटल के कमरे में महिला का अवैध रूप से गर्भपात किया था।

26 June, 2022

होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
अंडरवर्ल्ड डॉन से नेता बने अरुण गवली को समय से पहले जेल से रिहाई मिलेगी,
HC ने जारी किया आदेश
पुलिस ने आरजीपीवी के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और फाइनेंस कंट्रोलर भगोड़े घोषित
करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर करने का आरोप था ।
पूर्व IPS संजीव भट्ट दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
ड्रग-प्लांटिंग मामले में 1996 के अपराधों का दोषी
बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी हिरासत में हुक्का पार्लर में पकड़े गए
कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है