Hindi News Portal
09 May, 2025
विदेश

श्रीलंका में राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा

कोलंबो ,10 जुलाई ; श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को अपना आवास छोड़कर भागना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उनके आवास में दाखिल हो गए। इस हालात में श्रीलंकाई राष्ट्रपति को यह फैसला करना पड़ा। यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। दरअसल श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया था। यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक पश्चिमी प्रांत में सात पुलिस संभागों में कर्फ्यू लगाया गया था जिसमें नेगोंबो, केलानिया, नुगेगोडा, माउंट लाविनिया, उत्तरी कोलंबो, दक्षिण कोलंबो और कोलंबो सेंट्रल शामिल हैं। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे से अगली सूचना तक लागू किया गया था। गौरतलब है कि श्रीलंका मौजूदा समय में गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

10 July, 2022

भारत को एक और बडी सफलता, कंधार हाईजैक कांड का मास्टरमाइंड ढेर
भारत ने दोहराया आतंकियों को घर में घुस कर मारेगा।
भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, संसद में पूर्व मेजर रोते हुए बोले- अल्लाह हमारी हिफाजत करे
"अल्लाह, तू हमें माफ कर दे। हम तेरे सामने सर झुकाते हैं,
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इस्लामाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी
भारत ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया।
सिंधु नदी का पानी रोकने पर पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, रक्षा मंत्री बोले- डैम बनाया तो नष्ट कर देंगे
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव पैदा हुआ
पाकिस्तानी ने रेडियो पर भारतीय गाने पर रोक लगाई भारत के एक्शन के बाद कदम उठाया ।
दशकों से भारतीय गानों और गायकों की जबरदस्त लोकप्रियता है।