Hindi News Portal
राजनीति

विंध्य में कांग्रेस की वापसी की शुरुआत हो चुकी है:- अजय सिंह

भोपाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने रीवा, सीधी और चुरहट में कांग्रेस की जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने अथक परिश्रम कर कांग्रेस के पक्ष में वातावरण तैयार कर प्रत्याशियों को जीत दिलाई।सिंह ने कहा कि मैंने विधानसभा उपचुनाव के समय ही कहा था कि अब विंध्य से भाजपा के सफाए की शुरुआत हो गई है। यह दृश्य स्थानीय निकायों के चुनाव में स्पष्ट दिख गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार ने विंध्य की लगातार उपेक्षा की है। लगातार झूठे वायदे किये, जो एक भी पूरे नहीं हुए।उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस ने विंध्य में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि कांग्रेस ने यह चुनाव विपरीत परिस्थितियों में लड़ा। पूरी शासकीय मशीनरी भाजपा के पक्ष में काम कर रही थी। सरकारी संसाधनों का खुला दुरूपयोग किया गया। इसके बावजूद जनता का समर्थन कांग्रेस को मिला। यह सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इलाकों में भी कांग्रेस को जीत दिलाई। यह जीत 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी के संकेत हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में नगर निगमों में हमें बेहतर परिणाम मिले हैं, कमलनाथ के नेतृत्व में 2023 केे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

21 July, 2022

अखिलेश का बसपा के बदलाव पर तंज करते हुए , बोले इस बार इनकी एक भी सीट नहीं आ रही
हम सभी वोटरों से अपील करते हैं कि आप अपना वोट खराब न करें
चन्नी के चुनावी स्टंट और फारूक के चूड़ियों वाले बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम जमकर बरसे
”शहीदों और सनातन का अपमान करना इनका पुराना शौक है।
प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।