Hindi News Portal
09 May, 2025
विदेश

राहुल गांधी की नानी पाओला माइनो का निधन, कल हुआ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली ,31 अगस्त । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। उनका इटली में शनिवार 27 अगस्त को निधन हो गया था और मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सोनिया गांधी भी विदेश में हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने भी सोनिया गांधी की मां के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सोनिया गांधी 24 अगस्त को ही देश से बाहर अपने इलाज के लिए गई थीं। उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी गए थे।
जयराम रमेश ने बताया था कि सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश गई हैं और इस दौरान राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगे। यही नहीं जयराम रमेश ने बताया था कि इस दौरान वह अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए भी जाएंगी और उसके बाद ही दिल्ली लौटेंगी। इसका अर्थ है कि मां के निधन से पहले शायद सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। हालांकि अब तक सोनिया गांधी की मां की मौत और उनके अंतिम संस्कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

31 August, 2022

भारत को एक और बडी सफलता, कंधार हाईजैक कांड का मास्टरमाइंड ढेर
भारत ने दोहराया आतंकियों को घर में घुस कर मारेगा।
भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, संसद में पूर्व मेजर रोते हुए बोले- अल्लाह हमारी हिफाजत करे
"अल्लाह, तू हमें माफ कर दे। हम तेरे सामने सर झुकाते हैं,
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इस्लामाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी
भारत ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया।
सिंधु नदी का पानी रोकने पर पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, रक्षा मंत्री बोले- डैम बनाया तो नष्ट कर देंगे
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव पैदा हुआ
पाकिस्तानी ने रेडियो पर भारतीय गाने पर रोक लगाई भारत के एक्शन के बाद कदम उठाया ।
दशकों से भारतीय गानों और गायकों की जबरदस्त लोकप्रियता है।