Hindi News Portal
09 May, 2025
अपराध

दुष्कर्म का विरोध करने पर नाबालिग लड़की के मुंह में तेजाब डाला ,फिर गला काट दिया

अमरावती 06 सितंबर . आंध्र प्रदेश में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग लड़की के मुंह में तेजाब डाल दिया और उसका गला काट दिया। चौंकाने वाली घटना सोमवार की रात एसपीएसआर नेल्लोर जिले के एक गांव में हुई। बताया जा रहा है कि नौवीं क्लास की 14 वर्षीय छात्रा अपने घर में अकेली थी। उस वक्त आरोपी उसके घर में घुस गया। खुद को बचाने के लिए पीड़िता वॉशरूम की ओर भागी और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
युवक ने दरवाजा तोड़ा और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, उसने उस पर टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब डाल दिया। जब लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो हमलावर ने चाकू से उसका गला काट दिया और फरार हो गया। जब पड़ोसियों ने लड़की को खून से लथपथ देखा तो उन्होंने उसके माता-पिता को सूचना दी, जो किसी काम से बाहर गए हुए थे।
पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी नागराजू को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि कुछ अन्य लोगों ने आरोपी की मदद की होगी। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

06 September, 2022

लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग केस में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम कॉलेज और क्लब-90 पहुंची
छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों जांच की।
हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर
आरोपी को शहर के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध धारा-163 के तहत कार्यवाही की जाएगी- हरिनारायणचारी मिश्र
ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी
महंगे शौक के लिए बने लुटेरे का गेंग पकडया गिरफ्तार दो सदस्य फरार हैं,
गोविंदपुरा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में मोबाइल झपटने की घटनाएं बढ़ गई थीं।
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी का घर में मिला शव, पत्नी पर हत्या की आशंका
पत्नी और बेटी घर के लिविंग रूम में थीं।