Hindi News Portal
राजनीति

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया बोले- सब पर लागू होगा एक कानून

भोपाल 2 दिसंबर ; यूनिफार्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता को लेकर शुक्रवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्री समान नागरिक संहिता को आज की आवश्यकता बता रहे हैं। बढ़ती हुई आबादी, जनसंख्या नियंत्रण के लिए समान नागरिक कानून के लिए यह आवश्यक है। इसलिए अब चार बीबी, 24 बच्चे वाली प्रथा बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को एक शादी करने का अधिकार हो। उससे एक या दो बच्चे हों। इस बात के लिए कांग्रेसियों से भी प्रार्थना करते हैं। इंदिरा गांधी ने भी चीख-चीख कर कहा था कि दो बच्चे ही अच्छे। हम दो हमारे दो। यह नारा इंदिरा गांधी ने लगाया था। उन्होंने कहा कि समान नागरिक कानून संहिता जब लागू हो जाएगा तो मैं समझता हूं कि आबादी पर नियंत्रण भी हो जाएगा। सब नागरिकों में यह भावना पैदा हो जाएगी कि हम सब हिंदुस्तान के नागरिक हैं और हम सब पर एक कानून है। ज्ञात हो कि गुरुवार को मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा था कि मैं तो इस बात का पक्षधर हूं कि भारत में अब समय आ गया है एक समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। एक से ज्यादा शादी क्यों करे कोई। मध्यप्रदेश में भी मैं कमेटी बना रहा हूं।Ó

 

 

02 December, 2022

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है