Hindi News Portal
राजनीति

देश और प्रदेश सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाने की जिम्मेदारी नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों की : शर्मा

सागर 30 दिसंबर ; 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 17 करोड़ वोट मिले थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 23 करोड़ वोट मिले। 5 वर्षों में हमारे 6 करोड़ वोट बढे। इसका मुख्य कारण हमारी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं, जिन्होंने गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है।
केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं नीचे तक पहुंचे, इसकी सबसे अधिक जिम्मेदारी अगर किसी की है तो वह हमारे नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को सागर के भाजपा कार्यालय में आयोजित नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही। सत्र को प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, गोविन्दसिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता जी श्रीमती हीरा बा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशिक्षण वर्ग के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने जिला कोर ग्रूप की बैठक में पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।जनता ने आपको चुना, आप भाजपा की ताकतप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग में कहा कि सरकार और जनता के बीच हमारे जनप्रतिनिधि सेतु है। जनता ने उन्हें समर्थन दिया, उनके व्यवहार और सक्रियता पर विश्वास व्यक्त किया। आप भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेदारी है कि वह जनता के प्रति उनके अनुरूप कार्य और व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा दल बना है, तो वह हमारी नीतियों और विचारधारा के कारण। पार्टी कार्यकर्ता के नाते आपके व्यवहार से संगठन की छवि बनती है।
उन्होंने कहा कि आप चुने हुए जनप्रतिनिधि है। सैद्धांतिक तौर पर जनता और संगठन के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है ? यह प्रशिक्षण वर्ग में सीखने को मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश भर में हो रहे प्रशिक्षण वर्ग की सराहना करते हुए कहा कि अलग अलग श्रेणी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का मंडल, जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे है। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। बूथ पर 51 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन तंत्र जिस तरह उपर से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय रहता है। ठीक उसी तरह केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार और नगर सरकार की इस श्रृंखला को मजबूत बनाते हुए हमें विकास कार्यो और योजनाओं को नीचे तक क्रियान्वित करना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ने प्रत्येक मंडल में खिलते कमल के आयोजन कर नौजवानों को जोडऩे का काम किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी खेलों के माध्यम से युवाओं को जोडऩे की बात कही है। श्री शर्मा ने प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट बढाने की बात करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ ही हम पार्टी के कार्यकर्ता है। हमें सरकार की योजनाएं क्रियान्वयन के साथ ही अपना बूथ मजबूत करके चलना है। एक जिम्मेदार कार्यकर्ता के नाते हमें अपने प्रत्येक बूथ पर 10 नए कार्यकर्ताओं जोड़कर 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करना है। विधानसभा और लोकसभा में भाजपा इतिहास बनायेगी विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य में सरकार है। हमारे कामों से विरोधी दल घबराए हुए है। हमारी विचारधारा की बढती यात्रा से देश विरोधी ताकतें झूठ बोलकर भ्रम फैलाने में लगी है। इन ताकतों को हमें जवाब देना है। झूठ बोलने वाली इन ताकतों को प्रत्येक बूथ और वार्ड में विकास कार्यों और हमारी योजनाओं के बल पर जवाब दें। वार्ड स्तर पर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग के 99 पार्टी कार्यकर्ता पार्षद का चुनाव जीते है। यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी को हर वर्ग का विश्वास प्राप्त हुआ है। शर्मा ने कहा कि जिस तरह नगरीय निकाय और ग्रामीण निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का इतिहास रचा। ठीक उसी तरह 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास बनायेगी।
मध्यप्रदेश केंद्र की सभी योजनाओं को लागू करने में सबसे आगे रहने वाला राज्य : सिंह
प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सत्र में बढ़ता भारत, बढता मध्यप्रदेश विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केंद्र की सभी योजनाओं को लागू करने में सबसे आगे रहने वाला राज्य है। स्ट्रीट वेंडर योजना, स्वच्छता मिशन, शहरी प्रधानमंत्री आवास निर्माण, कृषि उत्पादकता वृद्धि, सिंचाई और सड़कों की उपलब्धता, जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर टोंटी से पानी की उपलब्धता सभी में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है।
हर जिले में मेडीकल कालेज खोल कर डाक्टरों की कमी दूर करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। आयुष्मान भारत कार्ड से हर नागरिक को 5 लाख के मुफ्त उपचार योजना से करोड़ों गरीब परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।
सरकार और संगठन और जनमानस में बेहतरीन समन्वय बनाकर कार्य करें : भार्गव
प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र में केबीनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनायें अन्त्योदय से नगरोदय विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि देश के इतिहास में किसी भी पार्टी की सरकार ने समाज के सभी वर्ग के लोगों को लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ला

दिलाने का काम नहीं किया लेकिन वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी रीति नीति एवं विचारधारा पर चलकर और सर्व कल्याण के ध्येय वाक्य को पूरा करते हुए लोगों को योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि सरकार और संगठन और जनमानस में बेहतरीन समन्वय बनाकर कार्य करें।
नगरीय निकायों के समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

30 December, 2022

बुधनी में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर थिरकते हुए ढोल बजाया
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल बुधनी भेंट करेगी
बीएसपी के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव ने भाजपा का दामन थामा
जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली
राम व राष्ट्र विरोधियों से मुकाबला है ,जीत के अलावा कुछ नही सोचे :डॉ मिश्रा
जाके प्रिय न राम वैदेही। ताको वोट कदापि न देही।
बीजेपी ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया पार्टी ने 7वीं लिस्ट जारी की,
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में जेल भी जाना पड़ा था।
शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार