Hindi News Portal
09 May, 2025
राजनीति

स्वावलंबन, सशक्तिकरण और समरसता की दिशा में बड़े काम भाजपा ने किए, इन्हें जनता तक पहुंचाएं : हितानंद

भोपाल। देश के स्वावलंबन, सशक्तिकरण, समरसता और आर्थिक प्रगति की दिशा में जितने भी बड़े काम हुए हैं वह भारतीय जनता पार्टी ने किए है। चाहे वह केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकारों ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की हैं, जो लोगों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। पार्टी के मीडिया कार्यकर्ता सरकारों की इन उपलब्धियों, कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। यह बात मंगलवार को रायसेन में आयोजित भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों के मीडिया कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कही। सत्र को प्रदेश सरकार के मंत्री प्रभुराम चौधरी, रामपाल सिंह एवं सुरेंद्र पटवा सहित पार्टी नेताओं ने भी सत्र को संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने किया।
कार्यकर्ता भाव जाग्रत रखें, हर काम उद्देश्य के साथ पूरा करें : हितानंद
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रशिक्षण में सीखने की परंपरा होती है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की एक व्यवस्था है। इस व्यवस्था से कार्यकर्ता कुशल कार्यकर्ता के रूप में तैयार होता है। प्रशिक्षण प्रतिक्षण चलने वाली सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ता अधिक उर्जावान होता है। हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता हमारे प्रशिक्षण का मूल है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा क्या है, यह हमारे कार्यकर्ताओं को स्पष्ट होना चाहिए। अपने काम का चित्र आपके सामने स्पष्ट होना चाहिए। हितानंद जी ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता भाव रहेगा तो हम हर काम को उद्देश्य के साथ सही ढंग से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि समाज उसी को अपग्रेड करता है, जो अपडेट रहता है, वरना वह आउटडेटेड हो जाता है।
देश में ऐतिहासिक काम भाजपा सरकार ने किए : चौधरी
प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने भूतो न भविष्यति के काम किए है। धारा 370 हटाने का निर्णय हो या राम मंदिर निर्माण की बात हो। ऐसे अनेक निर्णय मोदी सरकार ने किए है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो वह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, मजदूर, पिछड़ा वर्ग, अजा, अजजा वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। केन्द्र में मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान योजनाओं के माध्यम से जनकल्याण कर रही है। मीडिया कार्यकर्ता सरकार के काम को आमजन तक ले जाएं।
तर्क और वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ विपक्षियों को जवाब दें : पाराशर
प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने मीडिया के साथ हमारा कार्य और व्यवहार विषय पर सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं को अध्ययनशील होना चाहिए। बिना प्रतिबद्धता के हम काम नहीं कर सकते है। सबसे पहले विचार करें कि हम भाजपा के कार्यकर्ता क्यों है ? आप सौभाग्यशाली है जो मीडिया विभाग के कार्यकर्ता है। ज्ञान को बढ़ाने से व्यक्तित्व निखरेगा। प्रदेश से जारी होने वाले बयानों को जिलों में भी जारी किया जाएं। मीडिया कर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। सामाजिक मुद्दों से बिना घबराएं उससे सहनशीलता से सामना करें। उन्होंनें कहा कि हमें अपने विपक्षी दलों द्वारा फैलाएं जा रहे झूठ और प्रपंच का तर्क और वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ जवाब देना चाहिए।
सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा उपयोग अपनी विचारधारा को बढ़ाने में करें : पटेल
रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है भारत : आलोक संजर
’बढ़ता भारत और बढ़ता मध्यप्रदेश’ विषय पर सत्र को भोपाल के पूर्व सांसद श्री आलोक संजर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया भारत का लोहा मान रही है। भारत आज जिस तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है, उसे आज पूरी दुनिया देख रही है। भारत आज रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है। आज दुनिया के कई देश भारत के उपकरणों को खरीदने के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। उदघाटन सत्र में प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, श्री रामपाल सिंह, विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, जिला प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी श्री विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश किरार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, श्री अनिल पटेल, श्री विवेक तिवारी, श्री जुगलकिशोर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री दुर्गेश केसवानी, सुश्री नेहा बग्गा उपस्थित थी।

11 January, 2023

ABVP ने फार्मासिस्ट पंजीयन प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु राज्य मंत्री को ज्ञापन दिया
छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस पहल करेगी।
लव जेहाद ने पूरे देश को हिला डाला, महिला मंत्री ने मुंह पर ताला डाला : संगीता शर्मा
कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य मंत्री के मौन पर उठाया सवाल
खडग़े का बड़ा दावा : पहलगाम हमले से 3 दिन पहले पीएम मोदी को भेजी गई थी खुफिया रिपोर्ट, इसलिए रद्द किया कश्मीर दौरा
प्रधानमंत्री मोदी से सीधा सवाल पूछते हुए कहा
राहुल का बड़ा बयान, -मैं सिख दंगों की जिम्मेदारी लेता हूं, 1980 के दशक में जो हुआ वह गलत था
कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई हर गलती की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं
मनोज तिवारी ने जाति-जनगणना को लेकर राहुल गांधी पर निशाना, साधा- वह किस जाति से हैं बताना पड़ेगा
हिंदू विरोधी हैं, इसलिए वह हिन्दुओं के विरोध में बयान देते हैं।