Hindi News Portal
09 May, 2025
राजनीति

त्रिपुरा चुनाव – भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

नई दिल्ली 29 जनवरी : भाजपा ने त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
त्रिपुरा में होने वाले विधान सभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू, महेश शर्मा और संबित पात्रा चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।
भाजपा ने त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।
फिल्म अभिनेत्री एवं लोक सभा सांसद हेमा मालिनी , मनोज तिवारी और मिथुन चक्रवर्ती को भी त्रिपुरा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।
पार्टी ने महेंद्र सिंह, प्रतिमा भौमिक, जिष्णु देव वर्मा, दिलीप घोष, दुष्यंत गौतम, तेजस्वी सूर्या, लॉकेट चटर्जी, शुभेंदु अधिकारी को भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

29 January, 2023

ABVP ने फार्मासिस्ट पंजीयन प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु राज्य मंत्री को ज्ञापन दिया
छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस पहल करेगी।
लव जेहाद ने पूरे देश को हिला डाला, महिला मंत्री ने मुंह पर ताला डाला : संगीता शर्मा
कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य मंत्री के मौन पर उठाया सवाल
खडग़े का बड़ा दावा : पहलगाम हमले से 3 दिन पहले पीएम मोदी को भेजी गई थी खुफिया रिपोर्ट, इसलिए रद्द किया कश्मीर दौरा
प्रधानमंत्री मोदी से सीधा सवाल पूछते हुए कहा
राहुल का बड़ा बयान, -मैं सिख दंगों की जिम्मेदारी लेता हूं, 1980 के दशक में जो हुआ वह गलत था
कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई हर गलती की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं
मनोज तिवारी ने जाति-जनगणना को लेकर राहुल गांधी पर निशाना, साधा- वह किस जाति से हैं बताना पड़ेगा
हिंदू विरोधी हैं, इसलिए वह हिन्दुओं के विरोध में बयान देते हैं।