Hindi News Portal
09 May, 2025
राजनीति

भाजपा सरकारों ने पिछड़ा वर्ग को कई सौगात दी है मोर्चा सरकारों के जनहितेषी कार्यों की चर्चा करें : सबनानी

भोपाल,04 फरवरी ; भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को भाजपा प्रदेष कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिषत आरक्षण को लेकर केन्द्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी है। चाहे 27 प्रतिषत आरक्षण की बात हो या पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की बात हो, भाजपा ने हमेषा पिछड़ा वर्ग हितों का ध्यान रखा है।
पिछड़ा मोर्चा बूथ स्तर तक जायें और आमजन को यह बताएं कि भाजपा सरकार ही उनकी सच्ची हितैषी है, कांग्रेस ने उन्हें सिर्फ धोखा देने का काम किया है। बैठक में मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने मोर्चा की आगामी कार्ययोजना और अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा मोर्चा पार्टी का महत्वपूर्ण मोर्चा है। मोर्चे का कार्यक्षेत्र बड़ा है, इस दृष्टि से मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के बजट में सभी वर्गों का खासा ध्यान रखा गया है। बजट में पिछड़ा वर्ग को जो सौगात मिली है, उनकी जानकारी मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच ले जाएं। सबनानी ने कहा कि प्रवास संगठन की आत्मा है। हर पदाधिकारी जिले और मंडल स्तर तक प्रवास करें। उन्होंने मोर्चा द्वारा प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने की बात कही।
मोर्चा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जाएगा : कुशवाहपिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की षिवराज सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण को लेकर जो योजनाएं और जनहितैषी काम किए है, उन्हें मोर्चा जन-जन तक ले जाएगा।

04 February, 2023

ABVP ने फार्मासिस्ट पंजीयन प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु राज्य मंत्री को ज्ञापन दिया
छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस पहल करेगी।
लव जेहाद ने पूरे देश को हिला डाला, महिला मंत्री ने मुंह पर ताला डाला : संगीता शर्मा
कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य मंत्री के मौन पर उठाया सवाल
खडग़े का बड़ा दावा : पहलगाम हमले से 3 दिन पहले पीएम मोदी को भेजी गई थी खुफिया रिपोर्ट, इसलिए रद्द किया कश्मीर दौरा
प्रधानमंत्री मोदी से सीधा सवाल पूछते हुए कहा
राहुल का बड़ा बयान, -मैं सिख दंगों की जिम्मेदारी लेता हूं, 1980 के दशक में जो हुआ वह गलत था
कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई हर गलती की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं
मनोज तिवारी ने जाति-जनगणना को लेकर राहुल गांधी पर निशाना, साधा- वह किस जाति से हैं बताना पड़ेगा
हिंदू विरोधी हैं, इसलिए वह हिन्दुओं के विरोध में बयान देते हैं।