Hindi News Portal
राजनीति

झूठ और छल-कपट के जरिए खुद को चर्चा में बनाए रखना चाहते हैं दिग्विजय सिंह : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल ,04 फरवरी ; किसी पर भी झूठे आरोप लगाना और उनके जरिए मीडिया में बने रहना दिग्विजयसिंह की आदत बन गई है। लेकिन देश-प्रदेश की जनता और न्यायालय उनकी इन करतूतों को देख रहे हैं और वही उन्हें ठीक करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने मुझ पर जो आरोप लगाया था, उसके लिए मैंने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया था। अदालत ने ही उन पर एफआईआर करने के आदेश दिए थे। उन्हें भले ही इस मामले में पेशी से जमानत मिल गई हो, लेकिन उन्हें अपने मनगढ़ंत बयान को लेकर न्यायालय को तो जवाब देना ही होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि दिग्विजय सिंह जैसे लोगों को झूठ और छल-कपट की राजनीति के जरिए चर्चा में बने रहने में ही आनंद आता है। उन्होंने स्वयं यह कहा है कि मेरे ऊपर इस तरह के केस कई राज्यों में चल रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि दिग्विजय सिंह को झूठे आरोपों और छल-कपट की राजनीति करने का शौक है। इसके लिए मैं उन्हें मुबारकबाद देता हूं, लेकिन अप्रासंगिक हुई कांग्रेस के नेताओं की इस राजनीति को जनता ने तो देखा ही है, अब जनता के साथ न्यायालय भी इसे देख रहा है और वही इन्हें ठीक भी करेगा।

04 February, 2023

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।