Hindi News Portal
राजनीति

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश का साथ, छोड़ा नई पार्टी के गठन का किया ऐलान

पटना 20 फरवरी : जेडीयू संसदीय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का जनता दल युनाइटेड (JDU) से नाता टूट चुका है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार से नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को जदयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) पार्टी रखा है।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी पुष्टि कर दी है कि उपेंद्र कुशवाहा का जेडीयू से कोई नाता नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि जिन उद्देश्यों को लेकर वह जेडीयू में आए थे वह पूरा नहीं हो पाया। उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश पर अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जेडीयू में जो भी लोग घुटन महशूस कर रहे हैं उनका नई पार्टी में स्वागत है।
मीडिया से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को राज्य चलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जॉर्ज फर्नाडिंस के कारण नीतीश कुमार मुखिया बने थे। उस समय जनता तबाह थी। हमने बिहार की जनता को उस हालात से निकालने के लिए 10-12 साल तक संघर्ष चला। हम सब साथ रहे। बिहार को खौफनाक मंजर से निकालने में पूरी ताकत लगा दी।

कुशवाहा ने नीतीश कुमार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उस समय नीतीश जी ने बहुत अच्छा काम किया लेकिन अंत भला तो सब भला होता है। बाद में अंत भला नहीं हुआ। आज जिस ओर नीतीश कुमार चल पड़े हैं, वो बहुत बुरा है। आज से नई शुरुआत होगी। बड़े फैसले के लिए साथियों के लिए बुलाया है।

 

20 February, 2023

बुधनी में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर थिरकते हुए ढोल बजाया
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल बुधनी भेंट करेगी
बीएसपी के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव ने भाजपा का दामन थामा
जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली
राम व राष्ट्र विरोधियों से मुकाबला है ,जीत के अलावा कुछ नही सोचे :डॉ मिश्रा
जाके प्रिय न राम वैदेही। ताको वोट कदापि न देही।
बीजेपी ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया पार्टी ने 7वीं लिस्ट जारी की,
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में जेल भी जाना पड़ा था।
शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार