Hindi News Portal
धर्म

अमरनाथ यात्रा के 30वें दिन सात हजार श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचे

श्रीनगर 31जुलाई ;: अमरनाथ यात्रा के 30वें दिन करीब 7,000 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की, जबकि 1,550 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सोमवार को जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को अमरनाथ यात्रा के 30वें दिन लगभग 7,000 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए, जबकि 1,550 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सोमवार को सुरक्षा काफिले में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।
“1,550 तीर्थयात्रियों का आज का जत्था 1 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से घाटी के लिए रवाना होने वाला सबसे छोटा जत्था है।”
अधिकारियों ने कहा, “जत्थे में 1,165 पुरुष, 354 महिलाएं, सात बच्चे, 19 साधु और पांच साध्वियां शामिल हैं।”
इस साल की यात्रा के दौरान अब तक 36 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।
इस साल की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को रक्षा बंधन के साथ श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी।

31 July, 2023

आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और बुधवार का दिन है।
दस मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जायगा
मुख्य कार्यक्रम लालघाटी गुफा मंदिर में होगा
मध्य प्रदेश मै जमीन की खुदाई में 1 हजार साल पुरानी विष्णु भगवान की 9 मूर्तियां मिली
गांव में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था।
चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा