Hindi News Portal
देश

भारतीय नौसेना ड्रैगन को टक्कर देने के लिए हिंद महासागर में 175 जंगी जहाजों का बेड़ा बनाएगी

नई दिल्ली 18सितंबर ; हिंद महासागर में अपने विशाल भू-रणनीतिक हितों की रक्षा करने के लिए तैयार है। वहीं चीन के बढ़ते कदमों का सामना करने के लिए तैयार है। भारतीय नौसेना ने अभी 68 नए युद्धपोतों और जहाजों के लिए ऑर्डर दिया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख करोड़ रुपए है।
143 विमानों और 130 हैलिकॉप्टरों के साथ 132-युद्धपोतों वाली नौसेना के पास अगली पीढ़ी के 8 कार्वेट, 9 पनडुब्बियों, 5 सर्वेक्षण जहाजों और 2 बहुउद्देश्यीय जहाजों के निर्माण के लिए प्रारंभिक मंजूरी या ‘जरूरत की मंजूरी’ भी है।
भारतीय शिपयार्डों में जंगी जहाजों के बनने की धीमी रफ्तार, पुराने जहाजों के धीरे-धीरे बंद होने और बजटीय बाधाओं का सामना करते हुए नौसेना में 2030 तक लगभग 155-160 युद्धपोत हो जाएंगे।
सूत्र ने कहा कि अब लक्ष्य 2035 तक अगर 200 नहीं तो कम से कम 175 युद्धपोत रखना है। लड़ाकू विमानों, विमानों, हैलिकॉप्टरों और ड्रोनों की संख्या भी बढ़ानी होगी। चीन से बढ़ते समुद्री खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि ‘चीन ने पिछले 10 साल में 150 से अधिक युद्धपोतों को शामिल किया है। अनुमानों से पता चलता है कि योजना अगले 5-6 साल में उनकी संख्या 555 युद्धपोतों तक पहुंच सकती है। चीनी विमान वाहक भी तब तक हिंद महासागर में घूमना शुरू कर देंगे जबकि भारतीय नौसेना को अभी भी तीसरे विमानवाहक पोत के निर्माण के लिए शुरुआती मंजूरी नहीं मिली है, जिसके निर्माण में एक दशक से अधिक का समय लगेगा।
पानी के अंदर जंगी क्षमता का खत्म होना एक और बड़ी चिंता का विषय है। 42,000 करोड़ रुपए से अधिक की 6 डीजल-इलैक्ट्रिक पनडुब्बियों को तैयार करने के लिए लंबे समय से लंबित ‘प्रोजेक्ट-75-इंडिया’ को शुरू करने में लगातार देरी के कारण सरकार अब तीन और फ्रांसीसी मूल की स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण करने जा रही है।

 

 

18 September, 2023

इस्कॉन पर टिप्पणी करने पर बीजेपी सांसद को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा ,
इस्कॉन देश में सबसे बड़ा धोखेबाज है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत ड्रोन शक्ति का उद्घाटन ने किया गया
पहला सी-295 परिवहन विमान औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्यारह राज्यों में नौ वंदे भारत रेलगाडियों को हरी झंडी दिखायेगे
देश के 11 राज्यों में सम्पनर्क सुविधा बढेगी ।
NIA का गुरपतवंत पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-अमृतसर में छापेमारी कर जब्त प्रॉपर्टी की
पन्नू की संपत्ति के बाहर आतंकवाद विरोधी जांच कार्रवाई के बारे में जानकारी देने वाला होर्डिंग भी लगाया
नारी अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले, कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत
सपने पूरे होंगे और उनका विकास तेज होगा।