Hindi News Portal
देश

छत्तीसगढ़ : विधानसभा के चुनाव के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट ने जारी की,

नई दिल्ली 19 अक्टूबर : भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत मतदान वाले विधान सभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, ओम माथुर, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।
पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया, वीरेंद्र कुमार खटीक, रामेश्वर तेली, बाबूलाल मरांडी, रविशंकर प्रसाद, सरोज पांडेय, बी.संजय कुमार, अजय जामवाल, नितिन नवीन, मनोज तिवारी, नित्यानंद राय, बृजमोहन अग्रवाल और रवि किशन सहित 40 नेताओं को पहले चरण के चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।
आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत राज्य की 20 विधान सभा सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग होनी है। दूसरे चरण में 17 नवंबर को बाकी बची 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

19 October, 2023

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान मै
मतदान 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होना है
भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल रहे थे तस्कर, CBI ने 4 को किया गिरफ्तार
रूस के कुछ इलाकों से वीडियो सामने आए थे,
तेलंगाना में मोदी गरजे तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है
अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है।
पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे