Hindi News Portal
देश

पातालकोट एक्सप्रेस में भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर जान बचाई

आगरा 25 अक्टूबर : पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जा रही 14624 पातालकोट एक्सप्रेस में आगरा जिले के मलपुरा क्षेत्र स्थित भाड़ई रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर आग लग गयी। इस हादसे में कुछ यात्रियों के झुलसने की सूचना है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार आगरा- ग्वालियर रेल मार्ग पर पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस (14624) में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, इस आग के कारण दो बोगियां जलकर राख हो गई है।

ट्रेन की बोगियों से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। हादसे के बाद अफरातफरी मच गयी और यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचायी। हादसे में कुछ यात्रियों के झुलसने की सूचना मिली है हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मौके पर रेलवे के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आनन-फानन थाना पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) भी पहुंच गई है। आग बुझाने में सभी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

26 October, 2023

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान मै
मतदान 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होना है
भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल रहे थे तस्कर, CBI ने 4 को किया गिरफ्तार
रूस के कुछ इलाकों से वीडियो सामने आए थे,
तेलंगाना में मोदी गरजे तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है
अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है।
पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे