Hindi News Portal
देश

कांग्रेस आंकड़ों में हेरफर और भ्रष्टाचार एवं घोटालेबाजी करने में माहिर है : प्रधानमंत्री मोदी

कांकेर, 02 नव.;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने गुरुवार को कांकेर जिले के दौरे पर आए। उन्होंने यहां गोविंदपुर मैदान पर बड़ी जनसभा को संबोधित किया। आमसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल को भ्रष्टाचार और घोटालों से भरे रहने का आरोप लगाया।
मोदी ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार ने पीएससी दफ्तर को कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बना दिया। जो 250 गोवर्धन प्लांट बताए जा रहे हैं, वे फर्जी हैं। कांग्रेस आंकड़ों में हेरफर और भ्रष्टाचार एवं घोटालेबाजी करने में माहिर है। यह बात हमारी जांच में सिद्ध भी हो गई है। घोटाले करके कांग्रेस सरकार अपनी पार्टी का खजाना भरती आई है। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रु. का धान खरीदा है। उन्होंने तेंदूपत्ता श्रमिकों को बोनस और राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने और आदिवासियों एवं अनुसूचित जाति के बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक बनाने में हर तरह की मदद करने का वादा किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए संकल्पित है और उनके हित में ठोस काम भी कर रही है। मोदी ने कहा कि मैं आप लोगों को निमंत्रण देने आया हूं कि राज्य में बनने जा रही भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में आप सभी पहुंचें। उन्होंने कहा कि कल ही छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस मनाया गया है। छत्तीसगढ़ के लोगों और भाजपा ने मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। कितनी चुनौतियों के साथ लड़ते हुए छत्तीसगढ़ में नई व्यवस्था बनाई। दिल्ली में जब तक कांग्रेस की सरकार रही यहां की भाजपा की सरकार से दुश्मनी निकालती रही। इसके विपरीत हमारी केंद्र सरकार यहां की कांग्रेस सरकार को पूरी तरह से मदद करती आई है।

 

02 November, 2023

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान मै
मतदान 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होना है
भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल रहे थे तस्कर, CBI ने 4 को किया गिरफ्तार
रूस के कुछ इलाकों से वीडियो सामने आए थे,
तेलंगाना में मोदी गरजे तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है
अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है।
पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे