Hindi News Portal
धर्म

खुशखबरी रामभक्तों के लिए, राम लला की 51 इंच लंबी प्रतिमा फाइनल

अयोध्या 01 जन. श्रीरामभक्तों के लिए खुशखबरी है। राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा का चयन कर लिया गया। यह चयन तीन प्रतिमाओं में से किया गया है। इनमें से दो मूर्तियों को फाइनल किया गया था और उनमें से भी एक गर्भ गृह में स्थापित होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह में रामलला की 51 इंच लंबी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें रामलला 5 साल के बाल स्वरूप में होंगे। प्रतिमा में रामलला को खड़े हुए दिखाया गया है। प्रतिमा ऐसी है जो राजा का पुत्र लगे और विष्णु का अवतार लगे। गर्भगृह में रामलला कमल के फूल पर विराजमान होंगे। कमल के फूल के साथ उनकी लंबाई करीब 8 फीट होगी। सूत्रों की मानें तो नीले पत्थर से रामलला की प्रतिमा तैयार की गई है। मूर्तिकार योगीराज की बनाई प्रतिमा का चयन किया गया है।

01 January, 2024

आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और बुधवार का दिन है।
दस मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जायगा
मुख्य कार्यक्रम लालघाटी गुफा मंदिर में होगा
मध्य प्रदेश मै जमीन की खुदाई में 1 हजार साल पुरानी विष्णु भगवान की 9 मूर्तियां मिली
गांव में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था।
चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा