Hindi News Portal
देश

75वें गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति, सैन्य कौशल और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया

नई दिल्लीि ,26 जनवरी :राष्ट्र आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्र पति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्लीप में कर्तव्यि पथ पर आयोजित समारोह में समग्र राष्ट्र का नेतृत्व किया। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस परेड में मुख्यर अतिथि थे। गणतंत्र दिवस समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ आरंभ हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री और अन्यप विशिष्ट अतिथि कर्तव्यर पथ पर सलामी मंच पहुंचे।
इस वर्ष विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मातृका थीम पर आधारित गणतंत्र दिवस परेड में लगभग 13 हजार विशेष अतिथियों की भागीदारी रही।
राष्ट्र पति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यष अतिथि फ्रांस के राष्ट्ररपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पारंपरिक बग्घी में कर्तव्य पथ तक पहुंची। राष्ट्रिपति के राष्ट्रीटय ध्विज फहराने के बाद राष्ट्रगान की धुन बजी और 21 तोपों की सलामी दी गई।
चार एम आई-17 हेलीकॉप्टर ने कर्तव्य पथ पर दर्शकों पर पुष्प‍ वर्षा की। इसके बाद नारी शक्ति की प्रतीक एक सौ से अधिक महिला वाद्य कलाकारों की प्रस्तुति आवाहन ने सबका मन मोह लिया। पहली बार महिला वाद्य कलाकारों की शंख ध्वनि, नादस्वरम् और नगाडा वादन की प्रस्तुति आवाहन से परेड का शुभारंभ हुआ।
कर्तव्य पथ पर परेड में तीनों सेना के महिला कर्मियों की टुकडी ने मार्च किया। फ्लाई पास्ट। में भी महिला पायलटों ने नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व किया। केंद्रीय सशक्तन पुलिस बल की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल थी। कर्तव्यय पथ पर फ्रांस के सशस्त्रो बलों के संयुक्तम बैंड और मार्चिंग टुकडी ने भी मार्च पास्टक किया।

26 January, 2024

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान मै
मतदान 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होना है
भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल रहे थे तस्कर, CBI ने 4 को किया गिरफ्तार
रूस के कुछ इलाकों से वीडियो सामने आए थे,
तेलंगाना में मोदी गरजे तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है
अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है।
पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे