Hindi News Portal
राजनीति

AAP और Congress में पांच राज्यों के लिए हुआ गठबंधन, पढ़ें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

नई दिल्ली 24 फरवरी : लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन की आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट सीट शामिल है।
चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी। हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि औपचारिक तौर से उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई है। इसे अंतिम रूप देने में समय लगा है। आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस भी गठबंधन का औपचारिक तौर से घोषणा कर रही है।

 

24 February, 2024

सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं-भारतवासियों को गाली देने जैसा
सैम पित्रोदा कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी के अंकल हैं
राहुल गांधी के राजनैतिक गुरु सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,
रंगभेद वाले विवादित बयान देने से पार्टी की मुसीबत बढरही
अखिलेश का बसपा के बदलाव पर तंज करते हुए , बोले इस बार इनकी एक भी सीट नहीं आ रही
हम सभी वोटरों से अपील करते हैं कि आप अपना वोट खराब न करें
चन्नी के चुनावी स्टंट और फारूक के चूड़ियों वाले बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम जमकर बरसे
”शहीदों और सनातन का अपमान करना इनका पुराना शौक है।
प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित