Hindi News Portal
राजनीति

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में सियासी भूचालः पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत 13 नेताओं ने BJP का दामन थामा

नई दिल्ली 09 मार्च; लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी कांग्रेस को झटका दिया है।
कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं।उनके साथ 12 और नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी आज भाजपा में शामिल हुए हैं। बता दें कि सुरेश पचौरी, गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। उन्होंने UPA सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। साथ ही वह चार बार राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। इसके अलावा आदिवासी नेता गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार सीट से सांसद चुने गए। सूत्रों ने बताया कि 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए थे, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

सुरेश पचौरी का बीजेपी में शामिल होना आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है। पचौरी कांग्रेस के दिग्गज में नेताओं में माने जाते थे। वह कांग्रेस के शासनकाल में कई मंत्रालयों में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने 1972 में एक युवा कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में पदार्पण किया था। इसके बाद वह 1984 में राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। इसके बाद 1984 में पचौरी को राज्यसभा के लिए चुना गया। इसके बाद वह साल 1990, 1996 और 2002 में वह सांसद बने।

09 March, 2024

सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं-भारतवासियों को गाली देने जैसा
सैम पित्रोदा कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी के अंकल हैं
राहुल गांधी के राजनैतिक गुरु सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,
रंगभेद वाले विवादित बयान देने से पार्टी की मुसीबत बढरही
अखिलेश का बसपा के बदलाव पर तंज करते हुए , बोले इस बार इनकी एक भी सीट नहीं आ रही
हम सभी वोटरों से अपील करते हैं कि आप अपना वोट खराब न करें
चन्नी के चुनावी स्टंट और फारूक के चूड़ियों वाले बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम जमकर बरसे
”शहीदों और सनातन का अपमान करना इनका पुराना शौक है।
प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित