Hindi News Portal
देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित, घर जा कर सम्मान किया ; PM मोदी भी मौजूद रहे

नई दिल्ली 31 मार्च : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर व कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
लेकिन अस्वस्थ होने के कारण राष्ट्रपति भवन न पहुंच पाने के कारण शनिवार को लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान नहीं प्रदान किया जा सका था। ऐसे में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया

31 March, 2024

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान मै
मतदान 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होना है
भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल रहे थे तस्कर, CBI ने 4 को किया गिरफ्तार
रूस के कुछ इलाकों से वीडियो सामने आए थे,
तेलंगाना में मोदी गरजे तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है
अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है।
पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे