Hindi News Portal
देश

मालदीव ने पहले भारत के खिलाफ उगला जहर, अब तिरंगे का अपमान किया ;

नई दिल्ली 08 अप्रैल : मालदीव के मंत्रियों का भारत के खिलाफ जहर उगलना जारी है। पहले विवादित टिप्पणी को लेकर निलंबित हो चुकीं मरियम शिउना ने अब भारतीय तिरंगे का मजाक उड़ाया है। हालांकि, उन्हें विवादित पोस्ट को डिलीट कर दिया है और माफी भी मांगी है। खास बात है कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता है। वह लगातार मालदीव से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने की मांग की कर रहे हैं
खबरें हैं कि मालदीव में विपक्षी दल MDP यानी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी को निशाना बनाने के लिए शिउना ने सोशल मीडिया पोस्ट किया था। अब डिलीट हो चुके उस पोस्ट में पार्टी के लोगो की जगह भारतीय तिरंगे में मौजूद अशोक चक्र को लगा दिया गया था। शिउना अब माफी मांगती हुई भी नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, मैं हाल ही में की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बात करना चाहती हूं, जो चर्चा में है और आलोचना का शिकार है। मेरी हालिया पोस्ट के चलते हुए किसी भी तरह के कन्फ्यूजन के लिए माफी मांगती हूं।
उन्होंने लिखा, मेरे ध्यान में यह बात लाई गई है कि MDP के जवाब में मेरी तरफ से इस्तेमाल में लाई गई तस्वीर भारतीय झंडे से मिलती जुलती है। मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि ऐसा अनजाने में हुआ था और मैं किसी भी गलतफहमी के लिए गंभीरता से माफी मांगती हूं। मालदीव भारत के साथ अपने रिश्ते की का सम्मान करता है।

08 April, 2024

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान मै
मतदान 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होना है
भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल रहे थे तस्कर, CBI ने 4 को किया गिरफ्तार
रूस के कुछ इलाकों से वीडियो सामने आए थे,
तेलंगाना में मोदी गरजे तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है
अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है।
पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे