Hindi News Portal
09 May, 2025
राजनीति

दायित्व बोध से कार्य करें कार्यकर्ता : जेपी नड्डा

जबलपुर ,; भारतीय जनता पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण दायित्व कार्यकर्ता का होता है। कार्यकर्ता अपने दायित्व बोध से कार्य करें और संगठन जो भी काम सौंपे उसे पूरी निष्ठा के साथ पूर्णता की ओर ले जाए। हम सभी राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए कार्य कर रहे है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरूवार को जबलपुर प्रवास के दौरान मंडल कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरूवार को जबलपुर संगठनात्मक प्रवास पर थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल की कार्यसमिति में भाग लिया। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंडल कार्यसमिति में मार्गदर्शन पाकर मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साहित थे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंडल पदाधिकारियों से परिचय लिया और संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी ली। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित मंचासीन पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने मंडल कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। मंडल स्तर पर पदाधिकारी सतत प्रवास करें और कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क करें। केन्द्र और प्रदेश द्वारा दिए हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों के पूर्व निर्धारित तैयारी के साथ उन्हें आयोजित करें। उन्होंने कहा कि आज हमारी पार्टी विश्व के सबसे बड़े कार्यकर्ता आधारित संगठन के रूप में जानी जाती है। समाज का हर वर्ग हमसे जुडना चाहता है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने दल से लोगों को जोडते हैं तो अपने वैचारिक विरोधियों की पहले बात सुने फिर उन्हें अपने विचारों से अवगत कराकर अपने पक्ष और संगठन के साथ जोडने का कार्य करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने इतनी योजनाएं चलायी है कि समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। हम हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोडे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद जी, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, नगर अध्यक्ष जी.एस ठाकुर मंचासीन थे।

02 June, 2022

ABVP ने फार्मासिस्ट पंजीयन प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु राज्य मंत्री को ज्ञापन दिया
छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस पहल करेगी।
लव जेहाद ने पूरे देश को हिला डाला, महिला मंत्री ने मुंह पर ताला डाला : संगीता शर्मा
कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य मंत्री के मौन पर उठाया सवाल
खडग़े का बड़ा दावा : पहलगाम हमले से 3 दिन पहले पीएम मोदी को भेजी गई थी खुफिया रिपोर्ट, इसलिए रद्द किया कश्मीर दौरा
प्रधानमंत्री मोदी से सीधा सवाल पूछते हुए कहा
राहुल का बड़ा बयान, -मैं सिख दंगों की जिम्मेदारी लेता हूं, 1980 के दशक में जो हुआ वह गलत था
कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई हर गलती की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं
मनोज तिवारी ने जाति-जनगणना को लेकर राहुल गांधी पर निशाना, साधा- वह किस जाति से हैं बताना पड़ेगा
हिंदू विरोधी हैं, इसलिए वह हिन्दुओं के विरोध में बयान देते हैं।