Hindi News Portal
राजनीति

पुलिस की धक्कामुक्की में चिदंबरम और प्रमोद तिवाड़ी की पसली में फ्रैक्चर, सुरजेवाला का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने कथित धनशोधन के मामले में राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि उसने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके देश में आतंक फैला दिया है। कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम के साथ पुलिस ने धक्कामुक्की की जिससे उन्हें चोट आई है।
सुरजेवाला ने लिखा, मोदी सरकार बर्बरता की हर हद पार कर गई। पूर्व गृह मंत्री, पी.चिदंबरम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई, चश्मा जमीन पर फेंका, उनकी बायीं पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। सांसद प्रमोद तिवाड़ी को सड़क पर फेंका गया। सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है। क्या यह प्रजातंत्र है?
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, सारा दिन बीत गया, हमला जारी है। निशाना बना कर कांग्रेस संगठन महासचिव, श्री के.सी.वेणुगोपाल पर जानलेवा हमला बोला गया। सांसद , शक्ति सिंह गोहिल पर हमला हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया। हजारों जेलों में बंद हैं। प्रजातंत्र को रौंदा गया है
देश मोदी सरकार को माफ़ नहीं करेगा।
इससे पहले देश की मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी पर पार्टी के 'सत्याग्रह ‘ को रोकने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नयी दिल्ली इलाके में 'अघोषित आपातकाल लगा दिया। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में मार्च निकाला जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस के मार्च और 'सत्याग्रह’ को देखते हुए पुलिस ने '24 अकबर रोड (कांग्रेस मुख्यालय) जाने वाले कई रास्तों पर अवरोधक लगा दिए थे और इलाके में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी थी। इसको लेकर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालय के निकट सिर्फ बुल्डोजर नहीं दिख रहा है।

13 June, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।