Hindi News Portal
राजनीति

भाजपा के महापौर प्रत्याशियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लेकर डॉक्टर तक शामिल : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा सबसे अलग पार्टी है जिसने टिकट वितरण के मापदंड निर्धारित किए हैं। पार्टी ने जो गाइड लाइन बनाई उसका पालन करते हुए और एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत को अमल में लाते हुए, हमने सर्वस्पर्शी समाज के अलग-अलग पेशे से जुडे लोगों को चुनाव मैदान में उतारा हैं। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशियों की सूची में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लेकर डॉक्टर, व्यवसायी से लेकर किसान, समाजसेवी से लेकर शिक्षाविद और विधिवेत्ता से लेकर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता तक सबका समन्वय मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने छोटे से छोटे कार्यकर्ता समाज के हर अलग अलग पेशों से जुडे लोगों को प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस विधायकों से आगे ही नहीं बढ़ पाए है। कांग्रेस के पास प्रत्याशी के लिए कोई कार्यकर्ता ही नहीं है। कांग्रेस की हालत खराब है और यहां कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है।
चौहान ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन एवं चयन समिति को बधाई देते हुए कहा कि समाज के अलग अलग पेशों से जुड़े लोगों का और कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने महापौर प्रत्याशियों की बहुत ही योग्य सूची दी है।

16 June, 2022

हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है
कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है