Hindi News Portal
09 May, 2025
राजनीति

जैसा कभी सपने में भी नहीं सोचा था, भाजपा ने आदिवासी समाज को दिया ऐसा सम्मान

भोपाल। हमारा आदिवासी समाज जंगलों में रहता है और अपने रीति-रिवाजों, परंपराओं के बीच जीवन व्यतीत करता है। समाज के लोग कभी यह नहीं सोचते थे कि उनके बीच रहने वाले भाई-बहन बड़े पदों पर बैठेंगे। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने, मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान जी की सरकार ने उन्हें अनेक पदों पर नियुक्ति दी है। जनजातीय समाज की ही द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद के लिए प्रत्याशी मनोनीत कर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने जनजातीय समाज को वो सम्मान दिया है, जिसके बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा था। यह बात जनजातीय समाज के जनप्रतिनिधियों, नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कही।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं भाजपा तथा एनडीए नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आजादी के बाद इतने सालों तक कांग्रेस वोट के लिए जनजातीय समाज का सिर्फ शोषण करती रही, कभी उनकी भलाई के लिए नहीं सोचा। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में नई क्रांति हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ विकास के जरिए नहीं, बल्कि मान-सम्मान और उचित स्थान देकर जनजातीय समाज को ऊपर उठा रही है। आदिवासी समाज के जिन नायकों, प्रतिभाओं के बारे में लोग जानते नहीं थे, उन्हें उचित सम्मान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले तक राष्ट्रपति वही बनते थे, जो या तो बड़ों घरानों के सदस्य होते थे। लेकिन मोदी जी ने इस परंपरा को बदल दिया है। उन्होंने एक सामान्य परिवार की जनजातीय बहन द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद के लिए प्रत्याशी मनोनीत किया है। यह समूचे आदिवासी समाज का सम्मान है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू किया जा रहा है। हमने तय किया है कि तेंदूपत्ता तोड़ने और बेचने का अधिकार भी आदिवासी भाइयों को देंगे। इसे हमने प्रायोगिक तौर पर पांच गांवों में लागू किया है। इमारती लकड़ी की बिक्री से मिलने वाले पैसे में से 20 प्रतिशत राशि वन समिति व ग्रामसभा को दी जाएगी। जल्द ही हमारी सरकार एक लाख पदों पर भर्ती भी शुरू करने जा रही है। उन्होने आगे कहा कि ये हम सभी के लिए आनंद का, खुशियां मनाने का अवसर है, इसलिए कल 12 बजे जब द्रौपदी मुर्मू जी अपना नामांकन भरेंगी, तब पूरे प्रदेश में उत्सव मनाया जाए।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी के लिए यह गौरव का अवसर है। इस तरह का ऐतिहासिक निर्णय पहले कभी नहीं लिया गया। शर्मा ने कहा कि देश के जनजातीय भाई-बहनों के लिए देश में पहली बार अगर किसी सरकार ने कुछ किया, तो वह स्व. अटलजी की सरकार थी, जिसने अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाया। मोदी सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव में उन आदिवासी जननायकों को उचित सम्मान दिया है, जिन्होंने अपने-अपने स्तर पर अंग्रेजों से मुकाबला किया। ऐसे ही एक क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के शुरुआत मध्यप्रदेश से हुई, जिसे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लागू कर दिया। श्री शर्मा ने कहा कि अब हमारे प्रधानमंत्री जी और पार्टी नेतृत्व ने एक सामान्य जनजातीय परिवार की द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी जी, पार्टी नेतृत्व और एनडीए के नेतृत्व के प्रति आभार जताता हूं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ,मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री विजय शाह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्रसिंह पटेल सहित की बडी संख्या मै कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
कुलस्ते ने इस निर्णय के लिए देश के संपूर्ण जनजातीय भाईयों-बहनों की ओर से भाजपा और प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन किया एवं मध्यप्रदेश के जनजातीय समाज की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को शुभकामनाएं तथा बधाई दीं।
इसके लिए हम पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं।
जनजातीय नर्तकों के साथ थिरके मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष मंच का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री पंकजसिंह टेकाम ने किया।

 

 

23 June, 2022

ABVP ने फार्मासिस्ट पंजीयन प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु राज्य मंत्री को ज्ञापन दिया
छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस पहल करेगी।
लव जेहाद ने पूरे देश को हिला डाला, महिला मंत्री ने मुंह पर ताला डाला : संगीता शर्मा
कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य मंत्री के मौन पर उठाया सवाल
खडग़े का बड़ा दावा : पहलगाम हमले से 3 दिन पहले पीएम मोदी को भेजी गई थी खुफिया रिपोर्ट, इसलिए रद्द किया कश्मीर दौरा
प्रधानमंत्री मोदी से सीधा सवाल पूछते हुए कहा
राहुल का बड़ा बयान, -मैं सिख दंगों की जिम्मेदारी लेता हूं, 1980 के दशक में जो हुआ वह गलत था
कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई हर गलती की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं
मनोज तिवारी ने जाति-जनगणना को लेकर राहुल गांधी पर निशाना, साधा- वह किस जाति से हैं बताना पड़ेगा
हिंदू विरोधी हैं, इसलिए वह हिन्दुओं के विरोध में बयान देते हैं।