भोपाल 5 जुलाई ; भोपाल में मंगलवार रात भाजपा कार्यकर्ता एमपी नगर थाने का घेराव करने पहुंचे हैँ। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी और पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह भी मौजूद हैं। कार्यकर्ता यहां कीर्तन कर रहे हैं। दरअसल में वार्ड 43 में भाजपा प्रत्याशी की फोटो लगी शराब और घड़ी बांटने का आरोप है। इस पर घड़ी बांट रही कार को पकड़कर लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के भाई के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। भनक लगते ही भाजपा समर्थक एमपी नगर थाने में जमा हो गए। भाजपा नेता मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने मामले में रोहित और शशांक के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस भाजपा नेताओं को समझाइश दे रही है।