Hindi News Portal
राजनीति

कमलनाथ व नकुलनाथ किस केटेगरी में आते हैं खुलासा करे: डॉ नरोत्तम

भोपाल 11 जुलाई ; सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के बयान की वोट तो जनता देती है पर प्रदेश के ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिय व्यक्त की है । उन्होंने कहा दोनों पिता पुत्र देश की जनता को बताए कि क्या वह जनता में नही आते ,आते है तो वोट क्यों नही देते आखिर वो किस केटेगरी में आते है उन्हें खुलासा करना चाहिए।ग्रह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि अंग्रेजी में एक कहावत है लाइक फादर, लाइक सन कमलनाथ जी भी वोट नही देते है उसी तरह उनका पुत्र नकुलनाथ जी भी वोट नही देते है। उनकी नजऱ में वोट केवल जनता देती है।कमलनाथ व नकुल नाथ की सोच सामंतवादी है यह इससे ही स्पस्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि दरअसल दोनों पिता पुत्र का लोकतंत्र पर विश्वास ही नही है।होता तो वह लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनते।ग्रह मंत्री ने कहा देश मे लोकतंत्र है जिसका पूरे विश्व मे सम्मान है। मेरा मानना है कि कमलनाथ व नकुलनाथ को मतदान जरूर करना चाहिए। खुद को लोकतंत्र को कमजोर करने वाले उदाहरण से उन्हें बचना चाहिए। को मतदान जरूर करना चाहिए। खुद को लोकतंत्र को कमजोर करने वाले उदाहरण से उन्हें बचना चाहिए।

11 July, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।